Home Breaking news डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण

डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण

*डीएम व एसपी द्वारा जिला कारागार का आकस्मिक निरीक्षण*

सुलतानपुर।जिलाधिकारी सुलतानपुर कुमार हर्ष एवं पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह द्वारा आज जिला कारागार सुलतानपुर का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। इस निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जेल परिसर, बैरकों, महिला एवं पुरुष बंदियों के अस्पतालों, मेस व्यवस्था एवं साफ-सफाई आदि का विस्तारपूर्वक जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता की जांच की गई और बीमार कैदियों के लिए चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने जेल परिसर की स्वच्छता व्यवस्था पर भी विशेष ध्यान दिया और उसे और अधिक सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया और उनकी शिकायतों के समाधान हेतु मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, जेल में मुलाकात के लिए आने वाले परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित करने और कैदियों की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सख्त एवं चाक-चौबंद बनाए रखने के निर्देश भी जेल प्रशासन को दिए गए।

रिपोर्ट संतोष पाण्डे

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0