Home Breaking news सीतापुर में ऐतिहासिक पत्रकार व अधिवक्ता तहरी भोज कार्यक्रम हुआ संपन्न

सीतापुर में ऐतिहासिक पत्रकार व अधिवक्ता तहरी भोज कार्यक्रम हुआ संपन्न

सीतापुर में ऐतिहासिक पत्रकार व अधिवक्ता तहरी भोज कार्यक्रम हुआ संपन्न

 

 

 

सीतापुर(ब्यूरो)। नगर क्षेत्र के कोट कर्बला चौराहा स्थित मन्नत लॉन में वरिष्ठ पत्रकार राहुल अरोड़ा के द्वारा पत्रकार व अधिवक्ताओं के मध्य समन्वय स्थापित करने हेतु ऐतिहासिक तहरी भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। तहरी भोज कार्यक्रम में लखनऊ के मान्यता प्राप्त टीवी पत्रकार स्व धीरेंद्र श्रीवास्तव को सभी पत्रकार बंधुओं व अधिवक्ताओं द्वारा मौन धारण कर श्रद्धांजलि प्रस्तुत की। तहरी भोज कार्यक्रम के अवसर पत्रकारों व अधिवक्ताओं ने अपने अपने विचार साझा करते हुए शौकिया पत्रकारों को पत्रकारिता करने के तौरतरीकों से भी अवगत कराया। आज का दिन पत्रकारों के लिए सिर्फ एक पारंपरिक तहरी भोज तक सीमित नहीं रहा, बल्कि यह आपसी संवाद, एकजुटता और अधिकारों के लिए आवाज़ उठाने का भी अवसर बना। इस आयोजन में जिले भर के पत्रकार और अधिवक्ता शामिल हुए, जहां उनकी पेशेवर चुनौतियों और अधिकारों पर चर्चा हुई। खासतौर पर उन पत्रकारों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया गया, जो आर्थिक तंगी से जूझ रहे हैं और सरकारी योजनाओं से वंचित हैं। चर्चा के दौरान यह सामने आया कि पत्रकारों के लिए भले ही कुछ सरकारी योजनाएं मौजूद हैं, लेकिन ज़मीनी हकीकत यह है कि इनमें से कई सुविधाएं पत्रकारों तक पहुंच ही नहीं पातीं। पत्रकारों ने स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, सुरक्षा, और प्रेस मान्यता जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग की। साथ ही, डिजिटल और फ्रीलांस पत्रकारों के लिए भी सरकारी सुविधाएं लागू करने की जरूरत पर ज़ोर दिया गया। पत्रकारों ने इस मुद्दे को सरकार तक पहुंचाने के लिए एक अहम कदम उठाने का फैसला किया है। स्थानीय प्रशासन को जल्द ही एक ज्ञापन सौंपा जाएगा, जो उत्तर प्रदेश सरकार को संबोधित होगा।” इस ज्ञापन में प्रमुख रूप से पांच मांगें रखी जाएंगी सभी पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा योजना लागू हो। फ्रीलांस और डिजिटल पत्रकारों को सरकारी मान्यता और सुविधाएं दी जाएं आर्थिक रूप से कमजोर पत्रकारों के लिए पेंशन और आर्थिक सहायता योजना शुरू की जाए। पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रेस सुरक्षा कानून को सख्ती से लागू किया जाए। जिला स्तर पर पत्रकार शिकायत निवारण प्रकोष्ठ स्थापित किया जाए। इस आयोजन ने साबित कर दिया कि जब पत्रकार एक साथ खड़े होते हैं, तो वे अपने अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूती से आवाज़ उठा सकते हैं। यह तहरी भोज न सिर्फ सौहार्द का प्रतीक बना, बल्कि पत्रकारों की एकता और जागरूकता की भी मिसाल बन गया। अब देखना होगा कि सरकार इस मांग पर कितनी जल्दी और कितनी गंभीरता से कार्रवाई करती है। इस अवसर पर वरिष्ठ अधिवक्ता व पूर्व चेयरमैन आशीष मिश्रा ने संबोधित करते हुए कहा ऐसे आयोजन होते रहना चाहिए जिससे सभी पत्रकार एक दूसरे के करीब रह सकें और अपनी समस्याओं को आसानी से साझा कर सकें। वही तहरी भोज के आयोजक राहुल अरोड़ा ने समस्त पत्रकारों का आभार व्यक्त करते हुए कहा इस तहरी भोज के आयोजन का मुख्य उद्देश्य एक दूसरे से संवाद स्थापित करना था इस बहोत से पत्रकार बंधु एक दूसरे से परिचित नही है इस तहरी भोज के माध्यम से सभी एक दूसरे से मिल कर संवाद स्थापित करते रहेंगे। भविष्य में भी ऐसे आयोजन किये जाते रहेंगे। इस तरी भोज कार्यक्रम की जमकर प्रशंसा हो रही है।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0