Home Allahabad दिन और रात का पारा और गिरा, कोहरे के प्रकोफ से रहेगी...

दिन और रात का पारा और गिरा, कोहरे के प्रकोफ से रहेगी ठंड, बढ़ी गलन

*लोकेशन – Prayagraj Weather*

*रिपोर्टर – अंसारुल अंसारी*

*दिन और रात का पारा और गिरा, कोहरे के प्रकोफ से रहेगी ठंड, बढ़ी गलन*

महाकुंभ से पहले सर्दी का सितम लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को फिर गलन बढ़ने से दिन में भी कंपकंपी छूटती रही। अधिकतम तापमान सामान्य से नीचे पहुंचने के कारण दिन में रात की तरह गलन का एहसास हुआ। पूरे दिन धूप नहीं निकली। मौसम विभाग ने कोहरे के साथ शीतलहर के आसार जताए हैं। रविवार को पूरे दिन सूरज देव के दर्शन नहीं हुए। यही हाल सोमवार को रहने की जानकारी दी गई। वहीं देहात क्षेत्रों में सुबह 11 बजे तक कोहरा छाया रहा। बाहर निकले लोग कांपते रहे। सर्द हवाएं शूल की तरह चुभीं। सबसे अधिक परेशानी दोपहिया वाहन सवारों को हुई। शनिवार को कुछ देर के लिए धूप निकलने से राहत मिली थी।

अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था, जो रविवार को 4.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट के साथ 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शनिवार को न्यूनतम तापमान 10.4 डिग्री था, जो रविवार को 3.0 सेल्सियस लुढ़कर 7.4 डिग्री पहुंच गया। लागातार पारा लुढ़कने से गलन का स्तर बढ़ गया। इससे पहले तीन जनवरी को इस सीजन का सबसे कम अधिकतम तापमान 14.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। जो सीजन का सबसे ठंडा दिन आंका गया था।

*रिपोर्टर – अंसारुल अंसारी*

*प्रयागराज से*

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0