Home Breaking news श्री कृष्ण जन्मोत्सव में भजन संध्या का आयोजन #Bharat1news

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में भजन संध्या का आयोजन #Bharat1news

श्री कृष्ण जन्मोत्सव में भजन संध्या का आयोजन

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली
7068252575

लालगंज रायबरेली। 7 अक्टूबर। कस्बे के निराला नगर मोहल्ला स्थित हनुमान मंदिर परिसर में बुधवार की शाम को श्री कृष्ण जन्मोत्सव को लेकर भजन संध्या का आयोजन किया गया। इस मौके पर कलाकारों की ओर से मनमोहक झांकियां प्रस्तुत की गई। उत्साही युवाओं ने दही हांडी फोड़ कर प्रसाद बांटा। मंदिर परिसर में परंपरागत तरीके से श्री कृष्ण जन्मोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। हनुमान मंदिर को फूल मालाओं और रंग बिरंगी झालरों से सजाया गया। आयोजित भक्तिमय भजन संध्या में कलाकारों की ओर से सुंदर झांकियां प्रस्तुत की गई। बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। कार्यक्रम में दही हांडी आकर्षण का केंद्र रहा। उत्साही युवा कार्यकर्ता पिरामिड बनाकर दही हांडी फोड़ी और नंद के आनंद भयो जय कन्हैया लाल की गाने पर कलाकारों के संग जमकर थिरके। कृष्ण जन्मोत्सव के साथ ही विधि विधान पूर्वक पूजन अर्चन के बाद प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम के आयोजन में मोहल्ला निवासी अनुभव सिंह, अभिषेक, सक्षम, अजय भैया, राघवेंद्र पाल, संजय सिंह, हरीपाल गुरु मिश्रा, एडवोकेट पंकज मिश्रा, एडवोकेट अशोक शुक्ला सहित तमाम कार्यकर्ताओं का सराहनीय योगदान रहा।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0