Home Breaking news कोटिया एहतमाली गांव में एसडीएम और तहसीलदार ने बैठक कर ग्रामीणों को...

कोटिया एहतमाली गांव में एसडीएम और तहसीलदार ने बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक #Bharat1news

कोटिया एहतमाली गांव में एसडीएम और तहसीलदार ने बैठक कर ग्रामीणों को किया जागरूक

ब्यूरो रिपोर्ट अंकित कुमार रायबरेली

7068252575

लालगंज रायबरेली। सरेनी विकासखंड के गंगा तटों पर हालांकि गंगा का जलस्तर धीरे-धीरे घटने लगा है लेकिन कोटिया एहतमाली गांव के सातों पुरवो के किसानों की फसलों को

काफी नुकसान पहुंचा है। सोमवार को भी एसडीएम मनोज कुमार सिंह ने तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह के साथ बाढ़ क्षेत्र का दौरा किया और ग्रामीणों के साथ बैठक कर उन्हें प्रशासन के साथ होने का एहसास दिलाया। एसडीएम ने लोगों को जागरूक करते हुए पानी भरे हुए खेतों की तरफ न जाने के लिए प्रेरित किया। वास्तव में सोमवार को गंगा का जलस्तर घटने लगा है। इससे बाढ़ पीड़ितों व प्रशासन ने राहत की सांस ली है। उधर गांवों में कृषि उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह के आदेशानुसार सोलर लाइट लगनी शुरू हो गई है। हरचंदपुर ब्लॉक प्रमुख ने बाढ़ पीड़ितों को खाद्य सामग्री भी वितरित किया है। एक सप्ताह से गंगा का जलस्तर बढ रहा था अब जाकर जलस्तर घटने लगा है। इससे पूरे भुल्ली, पूरे सुकरू, पूरे रामप्रसाद, पूरे अहिरान, पूरे बंसी, भक्ताखेड़ा के सैकड़ो किसानों मैं भी राहत की सांस ली है। वहीं एसडीएम मनोज कुमार सिंह के निर्देश पर डॉक्टरों की टीम लगातार ग्रामीणों के स्वास्थ्य की जांच करते हुए दवा आदि वितरित कर रही है। पशु चिकित्सक भी लगातार गांव में भ्रमण कर रहे हैं और पशुओं का भी इलाज चल रहा है। प्रशासन के द्वारा हर तरह की व्यवस्था की गई है।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0