Home Bareilly जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की नई कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन...

जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की नई कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मुश्ताक गद्दी के द्वारा उपजा प्रेस क्लब में आयोजित किया गया #Bharat1news

*प्रकाशनार्थ*
बरेली 20 जुलाई, आज जिला कांग्रेस कमेटी पिछड़ा वर्ग विभाग की नई कार्यकारिणी का परिचय सम्मेलन पिछड़ा वर्ग विभाग के अध्यक्ष मुश्ताक गद्दी के द्वारा उपजा प्रेस क्लब में आयोजित किया गया!
*सम्मेलन में* जातीय जनगणना कराए जाने और पिछड़े समाज के लोगों के उत्पीड़न शोषण पर विराम लगाने तथा उनके उत्थान के लिए संघर्ष का ऐलान किया गया तथा प्रस्तावित नई कमेटी का एक दूसरे से परिचय कराया गया
इस अवसर पर सम्मेलन को संबोधित करते हुए *उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव चौधरी असलम मियां* कहा कि 2014 के बाद से भाजपा के शासनकाल में सभी वर्ग और सभी समाज के लोगों का उत्पीड़न शोषण किया गया है भाजपा ने पिछड़े वर्ग के नेताओं को शामिल कर निष्क्रिय और बेजुबान किया जो अपने समाज के लिए 8 साल में एक बार भी बोल नहीं पाए और कभी भी अपने समाज के साथ खड़े नहीं हो पाए कांग्रेस पार्टी सदैव पूरी तरह से पिछड़े वर्ग के समाज के अच्छे मुस्तकबिल भविष्य के लिए कार्य करती रही है इसीलिए जातीय जनगणना कराने कि केंद्र सरकार से मांग करती है ताकि जिसकी जितनी भागीदारी उसकी उतनी हिस्सेदारी पर अमल हो सके!
इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मिर्जा अशफाक * ने कहा कि आज भाजपा की सांप्रदायिक और नफरत की राजनीति से आमजन बुरी तरह टूट चुका है और अपने आने वाली नस्लों के भविष्य के प्रति चिंतित एवं भयभीत है क्योंकि भाजपा उनको विकास के रास्ते से विनाश की ओर ले जाने का काम करती आ रही है इसीलिए आमजन की कांग्रेस पार्टी के प्रति निष्ठा और आस्था मजबूत हो रही है!
*मिर्जा अशफाक सकलैनी* ने कहा कि जहां जहां कांग्रेस की सरकारें हैं वहां वहां किसानों का कर्ज माफ हुआ बिजली बिल हाफ हुआ रोजगार के अवसर मिल रहे है ₹500 में गैस सिलेंडर देने का काम कांग्रेस पार्टी ने किया है वहां की जनता कांग्रेस शासित राज्यों में सुखी और सुरक्षित महसूस कर रही है!
इस सम्मेलन में कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए *पूर्व विधायक छोटेलाल गंगवार* ने कहा कि देश को ताकतवर और विकासशील बनाना है तो हम सब को एकजुट होकर कांग्रेस पार्टी के साथ खड़े होकर भारतीय संविधान और भाईचारे की रक्षा करना है तभी हमारा आपका इस देश की आवाम का भविष्य उज्जवल हो सकता है अभी हाल ही में जिन राज्यों में चुनाव हुए है वहां की जनता ने भाजपा को धूल चटाने का कार्य किया है! क्योंकि वहां की जनता भाजपा की नफ़रत एवं सांप्रदायिक घिनौनी राजनीति से बेहद त्रस्त हो चुकी थी कार्यक्रम का संचालन जिला प्रवक्ता राजेन्द्र सागर ने किया, कार्यक्रम आयोजक मुश्ताक अहमद गद्दी ने सभी का धन्यवाद किया!
इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल के अध्यक्ष अवनीश बख्शी टोनू, सेवादल के प्रदेश सचिव मोहम्मद हसन, अल्पसंख्यक विभाग के महासचिव हसनैन अंसारी, ऋषिपाल सागर,जिला उपाध्यक्ष जुनैद हसन एडवोकेट,जगपाल सिंह यादव, नरेश वर्मा, विकास प्रजापति,शाकिर हुसैन, वली हसन,निराले अंसारी, शकील मंसूरी, नन्हें अंसारी, इकरार अल्वी, उस्मान गद्दी,शशांक कुमार, फिदा हुसैन मंसूरी, इश्तियाक अहमद, शराफत अंसारी, आदि के अलावा बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे

रिपोर्ट मनमीत सिंह

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0