Home Breaking news ब्राह्मण समाज के अराध्यदेव है परशुराम जी,राज्य मे हो सार्वजनिक अवकाश-कुलदीप पाण्डेय...

ब्राह्मण समाज के अराध्यदेव है परशुराम जी,राज्य मे हो सार्वजनिक अवकाश-कुलदीप पाण्डेय #Bharat1news

*ब्राह्मण समाज के अराध्यदेव है परशुराम जी,राज्य मे हो सार्वजनिक अवकाश-कुलदीप पाण्डेय*

*गोरखपुर!* सामाजिक व धार्मिक संगठन युवा जनकल्याण समिति के अध्यक्ष युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने संगठन केंद्रीय कार्यालय राजेन्द्र नगर पश्चिमी गोकुलधाम से प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आगामी 22 अप्रैल दिन शनिवार को अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास पूर्ण ब्राह्मण समाज मनाएंगे.

युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि ब्राह्मण समाज जहां भी है अपने आराध्य देव की पूजन अर्चन अवश्य करें,अक्षय तृतीया पर ब्राह्मण के वंशज भगवान परशुराम जी का जन्म हुआ था. पाण्डेय जी ने यह भी बताया कि युवा जनकल्याण समिति के समस्त पदाधिकारी अपने-अपने स्तर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाएंगे.

युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय संगठन का नेतृत्व करते हुए गोरखपुर महानगर में अक्षय तृतीया के पर्व पर परशुराम जयंती का पर्व मनाएंगे तथा विभिन्न क्षेत्रों के समाजसेवियों को सम्मान पत्र प्रदान करेंगे.

इस दौरान युवा समाजसेवी कुलदीप पाण्डेय ने यूपी सरकार के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी महाराज को एक मांग पत्र पोस्ट से भेजकर आगामी 22 अप्रैल दिन शनिवार को भगवान परशुराम जी के जन्मोत्सव पर राज्य में सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करने की मांग की है.

कुलदीप पाण्डेय ने कहा कि हम सभी युवा महापुरुषों एवं देवी देवताओं की पूजा हर्षोल्लास के साथ करते व मनाते चले आ रहे हैं,अधिकतर देवी देवताओं व महापुरुषों की जयंती पर राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश की घोषणा करती रहती है,परन्तु कई वर्षों से ब्राह्मण समाज की जो मांग है कि परशुराम जयंती पर राज्य सरकार सार्वजनिक अवकाश छुट्टी करें लेकिन अभी तक संभव नहीं हो पाया है. ब्राह्मण समाज के हित में एवं ब्राह्मण समाज के सम्मान को बरकरार रखने के लिए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री जी को इस प्रकार से एक ऐतिहासिक घोषणा करना चाहिए,जिससे समस्त ब्राह्मण समाज में हर्षोल्लास का माहौल उत्पन्न हो जाये. अगर मुख्यमंत्री जी सार्वजनिक अवकाश की घोषणा नहीं करते हैं तो सीधा-सीधा ब्राह्मणों की अवहेलना एवं अपमानित करना होगा.

रिपोर्ट सुनील

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0