Home Breaking news टहरौली आई बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन यात्रा- देखा टहरौली किला #Bharat1news

टहरौली आई बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन यात्रा- देखा टहरौली किला #Bharat1news

*लोकेशन-टहरौली झांसी*

*ब्यूरो चीफ-राजीव परमार*

*दिनांक-02-04-2023*

*टहरौली आई बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन यात्रा- देखा टहरौली किला*

टहरौली ( झांसी ) बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन यात्रा के सदस्यों ने टहरौली आ कर टहरौली किले का भृमण किया। बताते चलें कि बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन यात्रा बुंदेलखंड के सभी जिलों के प्राकृतिक, ऐतिहासिक एवं धार्मिक स्थलों का भृमण कर रही है, जालौन जिले के कालपी से शुरू हुई यात्रा बुंदेलखंड के सभी जनपदों के भम्रण के पश्चात झांसी आई थी, जहां यात्रा के सदस्यों ने टहरौली के ऐतिहासिक किले को देखा। यहां 5 एकड़ के विशाल क्षेत्र में फैले किला, रानी महल, कुएं, बाबड़ी, चौपड़ा, तोपें, विशाल दरबाजे, दीवारों पर बनीं कलाकृतियां यहां के बैभव को दर्शा रहीं थीं। इसके अलावा किले से लगा हुआ सिंदूर सागर सर्बोदय तालाब एवं पहाड़ी पर बना सिद्धनाथ मंदिर की भी प्राकृतिक छटा ने यहां के सौंदर्य को और बड़ा दिया। टहरौली किला पूर्व में राज्य पुरातत्व के संरक्षण में आ चुका है, यहां प्रदेश सरकार द्वारा 3 करोड़ रुपये से किले को सरंक्षित करने की बात कही गई है। बुंदेलखंड प्रकृति पर्यटन का प्रयाश भी यह है कि यहां हमारे पर्यटक स्थलों को औऱ अधिक विकसित कर दिया जाए ताकि बुंदेलखंड को पर्यटन कि दृष्टि से समृद्ध किया जा सके और यहां पर्यटक भी आने लग जाएं। टहरौली किले के अलावा यात्रा के सदस्यों ने सिद्धनाथ मन्दिर का भी भृमण किया। टहरौली के अलावा झांसी जनपद के अन्य स्थलों का भी सदस्यों द्वारा भृमण किया जा रहा है। इस यात्रा के संयोजक गरौठा विधायक जवाहरलाल राजपूत को बनाया गया है। जबकि गोपाल उपाध्याय के नेतृत्व में यह यात्रा निकाली जा रही है। इस मौके पर नरेन्द्र सिंह जादौन, आचार्य अविनाश, आशीष रिछारिया, केडी गुप्ता, अमित चौरसिया, सामाजिक कार्यकर्ता आशीष उपाध्याय, रविन्द्र सोनी आदि उपस्थित रहे।

फोटो/वीडियो

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0