Home Amethi जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित...

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित #Bharat1news

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई आयोजित

Go back

Your message has been sent

Warning
Warning
Warning
Warning

Warning.

।*

===================

*ब्लैक स्पॉट एरिया में साइनेज बोर्ड व स्पीड ब्रेकर बनाने के दिए निर्देश।*======================

*वाहनों की नियमित चेकिंग करने के दिए निर्देश।*

==================

*यातायात नियमों के संबंध में जन सामान्य को करें जागरूक।*

====================

*अमेठी 28 मार्च 2023,* जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र की अध्यक्षता में सोमवार देर शाम कलेक्ट्रेट सभागार में सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में एआरटीओ ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर जनपद में निरंतर जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं। बैठक में जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग तथा एनएचएआई के अधिशासी अभियंता को चिन्हित ब्लैक स्पाट पर संकेतांक बोर्ड, साइड पट्टी व स्पीड ब्रेकर बनवाने व उन पर कलर/लाइट करवाने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने एआरटीओ को सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर बच्चों को स्कूलों में ट्रैफिक नियम के बारे में जागरूक करने के निर्देश दिए, साथ ही बैठक में जिलाधिकारी ने एआरटीओ व ट्रैफिक पुलिस को सड़क किनारे खड़े वाहनों की चेकिंग कर उन पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सड़क सुरक्षा के अन्तर्गत डग्गामार वाहनों, स्कूली वाहनों, टैम्पों तथा टैक्सी को एआरटीओ व पुलिस विभाग को संयुक्त रूप् से अभियान चलाकर सघन चेकिंग कर डग्गामार वाहनों के खिलाफ कार्यवाही करने के निर्देश दिये। उन्होंने सड़क दुर्घनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक करने के निर्देश एआरटीओ व पुलिस विभाग को दिया साथ ही उन्होंने एआरटीओ व पुलिस विभाग को हेलमेट और सीट बेल्ट ना लगाने वालों का चालान करने के निर्देश दिए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व एके सिंह, आरटीओ प्रवर्तन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, अधिशासी अभियंता लोनिवि शैलेंद्र कुमार सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी संगीता सिंह, पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज मयंक द्विवेदी, एनएचआई के अधिशासी अभियंता सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

*रिपोर्टर*………

*कुलदीप सिंह*

*अमेठी , उत्तर – प्रदेश*

*मो० न० 9415919262*

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0