Home Amethi जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत 09 अभियुक्तों को किया...

जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत 09 अभियुक्तों को किया जिला बदर #Bharat1news

*जिला मजिस्ट्रेट ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के अन्तर्गत 09 अभियुक्तों को किया जिला बदर।*

*आदेशित तिथि से 6 माह की अवधि के लिए किया गया जनपद की सीमा से निष्कासित।*

*अमेठी। 30 जनवरी 2023,* जिन व्यक्तियों का आस-पास के क्षेत्रों में आतंक व भय व्याप्त है और उनके विरूद्ध कोई भी व्यक्ति कुछ बोलने अथवा साक्ष्य देने का साहस नही करता है ऐसे व्यक्तियों के विरूद्ध कड़ा रूख अपनाते हुये जिला मजिस्ट्रेट राकेश कुमार मिश्र ने गुण्डा नियंत्रण अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुये जनपद की सीमा से 06 माह के लिये निष्कासित कर दिया है। जिला मजिस्ट्रेट ने जिन 09 अभियुक्तों को जिला बदर किया है उनमें अभियुक्त शिव सागर यादव पुत्र रामदेव यादव निवासी ग्राम सम्भावां परगना गौरीगंज, पंकज सिंह पुत्र रज्जन सिंह उर्फ राजकुमार सिंह निवासी ग्राम भीमी थाना अमेठी, विनोद कौशल पुत्र ननकू कौशल निवासी ग्राम मधुपुर खदरी थाना संग्रामपुर, फारूख पुत्र सोहबत अली निवासी ग्राम पालपुर तकिया थाना जगदीशपुर, जावेद अली पुत्र मो0 अली निवासी ग्राम पालपुर तकिया मजरे सिधियावां थाना जगदीशपुर, विनोद तिवारी पुत्र दयाशंकर तिवारी निवासी ग्राम पूरे रामसहाय मजरे ककवा थाना अमेठी, अनिल कुमार उर्फ रिन्कू सिंह पुत्र राजेन्द्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम त्रिसुण्डी थाना रामगंज, कैप्टन सिंह उर्फ अभिषेक सिंह पुत्र अमरेन्द्र बहादुर सिंह निवासी ग्राम भवनशाहपुर थाना जामों तथा दिनेश प्रताप सिंह पुत्र अम्बिका सिंह निवासी ग्राम सूरतगढ़ थाना जामों जनपद अमेठी के नाम शामिल हैं। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सक्रिय गुण्डा तत्व एवं अापराधिक कार्य में संलिप्त लोगों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए हैं, जनपद के किसी भी थाना क्षेत्र के अन्तर्गत कोई भी असामाजिक तत्वों द्वारा यदि लोकशांति व लोक सुरक्षा को भंग करने का प्रयास किया जाएगा तो उसके विरुद्ध तत्काल निरोधात्मक कार्यवाही किए जाने हेतु पुलिस को कड़े निर्देश दिए गए हैं।

*रिपोर्टर*

ओम नारायण मिश्रा *क्राइम ब्यूरो चीफ*

*BHARAT 1 NEWS*

अमेठी मो०

98 38 22 66 92

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0