Home Amethi गोवंशों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक #Bharat1news

गोवंशों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक #Bharat1news

*गोवंशों के संरक्षण को लेकर जिलाधिकारी ने की समीक्षा बैठक*…………

====================

अमेठी। जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार में निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर गौशालाओं में हरा चारा, भूसा, पशु आहार, स्वच्छ पेयजल, ठंड से बचाने, टीन त्रिपाल, शेड, बीमार पशुओं की उचित देखभाल इत्यादि मूलभूत सुविधाओं से संबंधित समस्त संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक किया एवं आवश्यक निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी ने जनपद में संचालित सभी गौशालाओं पर मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। जिलाधिकारी ने कहा कि सभी गौ-आश्रय स्थलों पर गोवंशों हेतु पर्याप्त मात्रा में पशु आहार की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि 100 गोवंशों पर प्रतिदिन के हिसाब से 01 बोरा पशु आहार क्रय किया जाए। सभी गौशालाओं पर पर्याप्त मात्रा में भूसा व हरे चारे की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा इसके साथ ही उन्होंने कहा कि सभी गौशालाओं पर ताजा स्वच्छ पानी उपलब्ध रहे, जहां पर पशुओं के बैठने हेतु पर्याप्त मात्रा में टीन शेड की व्यवस्था नहीं है वहां पर पर्याप्त टीन शेड का निर्माण कराया जाए।

बैठक में जिलाधिकारी ने नई गौशालाओं का निर्माण बड़े चारागाह के पास कराने के निर्देश दिए तथा चारागाह की भूमि को संरक्षित कर उसमें हरा चारा बुवाई कराएं जिससे गोवंशों हेतु हरा चाराध्चरी आदि प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि निराश्रित गोवंशों के संरक्षण को लेकर माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शासन स्तर से लगातार समीक्षा की जा रही है अतः इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा लापरवाही करने वाले अधिकारी, कर्मचारी के विरुद्ध कठोर कार्यवाही प्रस्तावित की जाएगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ठंड के दृष्टिगत प्रत्येक गौशाला पर चारों तरफ त्रिपाल, शेड के ऊपर पराली डलवाने के साथ ही गोवंशों को रात में खुले स्थान में ना बांधने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यदि किसी गौशाला पर कोई समस्या है तो तत्काल उच्चाधिकारियों को सूचित कर प्रत्येक दशा में समस्या का निवारण कराना सुनिश्चित करें। बैठक के दौरान जिला विकास अधिकारी तेजभान सिंह, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ जेपी सिंह, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशुतोष दूबे, समस्त उपजिलाधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी सहित समस्त नोडल अधिकारीध्खंड विकास अधिकारी, पशु चिकित्साधिकारी सहित अन्य संबंधित मौजूद रहे।

 

रिपोर्टर……..

कुलदीप सिंह

अमेठी , उत्तर- प्रदेश

मो० नं० –9415919262

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0