Home Accident कुएँ में गिरने से दो सगी बहनों की हुई मृत्यु #Bharat1news

कुएँ में गिरने से दो सगी बहनों की हुई मृत्यु #Bharat1news

*प्रेस नोट*
*दिनांक 07.12.2022*
*पुलिस अधीक्षक अमेठी द्वारा थाना क्षेत्र मोहनगंज के ग्राम फूला में कुएँ में गिरने से दो सगी बहनों की हुई मृत्यु से संबंधित घटनास्थल का निरीक्षण किया गया तथा सीएचसी तिलोई जाकर मृतका के परिजनों से मुलाकात की गयी तथा आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु संबंधित को निर्देशित किया गया ।*
*घटना का विवरण-* रामप्यारे पुत्र शिवदर्शन मौर्य आयु लगभग 50 वर्ष निवासी ग्राम फूला थाना मोहनगंज का परिवार जिसमें शिवदेवी पत्नी शिवदर्शन उम्र करीब 48 वर्ष तथा 06 पुत्रियां व 02 पुत्र संदीप एवं मंशाराम कुमार रहते हैं । मंशाराम, जिसका मानसिक संतुलन ठीक नहीं है दिनांक 26.11.22 को समय 03.00 बजे से लापता है । शिवदर्शन मौर्य का दूसरा बेटा संदीप नौकरी के सिलसिले में दिल्ली में रहता है । संदीप अपनी बहन शिवकुमारी से अपने भाई मंशाराम के लापता होने की बात कर रहा था। शिवकुमारी ने अपने भाई को फोन पर बताया कि मंशाराम पिता की डांट के कारण कहीं चला गया है। बाप को समझाओ । यह बात पिता शिवदर्शन ने सुनी और अपनी बेटी को फटकार लगाई कि तुम पिता और पुत्र के बीच लड़ाई कराना चाहती हो और शिवदर्शन ने घर छोड़ने की बात कहते हुए अपना सामान अपने बैग में रखकर जाने लगे तो शिवकुमारी ने काफी मान मनौवल किया तथा पिता को घर छोड़ कर जाने से मना किया तथा सुबह स्वयं ससुराल चले जाने की बात कही गयी । लेकिन शिवदर्शन ने मना कर दिया और बैग लेकर घर से निकल गए। तब शिवकुमारी गुस्से में घर से बाहर जंगल में स्थित कुएं की ओर भागी, जो घर से लगभग 300 मीटर की दूरी पर स्थित है। अनहोनी की बात समझते ही उसको बचाने उसकी छोटी बहनें चन्द्रकांती व शिवकान्ती भी पीछे दौड़ी और शिवकुमारी कुएं में कूद गयी जिसे बचाने के प्रयास में चन्द्रकांती भी कुएं में गिर गई तथा झाड़ में फसने के कारण शिवकान्ती कुएं में गिरने से बच गयी । गांव वालों के प्रयास से शिवकुमारी व चन्द्रकांती को कुएं से निकालकर सीएचसी तिलोई भेजा गया जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषितकर दिया ।

अमेठी से ओम नारायण मिश्रा की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0