Home Amethi जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से...

जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई #Bharat1news

*जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई।*

*कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी व विकास भवन में सीडीओ ने लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि।*

*जिलाधिकारी ने अधिकारियों/कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता की दिलाई शपथ।*

*लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल के जन्मदिवस पर “रन फार यूनिटी” का हुआ आयोजन।*

*अमेठी 31 अक्टूबर 2022,* जनपद में लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल जी की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र एवं विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी सान्या छाबड़ा ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस दौरान जिलाधिकारी ने सभागार में उपस्थित लोगो को राष्ट्र के प्रति एकता एवं अखण्डता की शपथ दिलाते हुए कहा कि “ मैं सत्यनिष्ठा से शपथ लेता हूँ कि मैं राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूँ जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका। मैं अपने देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्यनिष्ठा से संकल्प करता हूँ”। जिलाधिकारी ने कहा कि सरदार बल्लभ भाई पटेल की जयन्ती को राष्ट्रीय एकता एवं अखण्डता के रूप में मनाया जाता है। लौह पुरूष के जीवन चरित्र के बारे में जानकारी देते हुये कहा कि सरदार पटेल ने भारत को आधुनीकरण का स्वरूप दिया। उन्होने कहा कि जब तक समाज जाति एवं धर्म जैसी कुरीतियों के बंधन से मुक्त नही होगा, तब तक देश को उचाईयों तक ले जाना सम्भव नही हैं। उन्होनेे कहा कि सभी लोग राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर लिये गये संकल्प को कायम रखे। इसके अलावा इसे हमे अपने सामाजिक तथा राजनैतिक जीवन में भी उतारे।
रिपोर्टर
ओम नारायण मिश्रा
BHARAT 1NEWS
AMETHI
MO..9838226692

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0