Home Agra शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरे #Bharat1news

शाम 7.30 बजे की बड़ी खबरे #Bharat1news

शाम 7.30 बजे की बड़ी ख़बरें……………….

 

➡यूपी- यूपी में शाम 5 बजे तक 53.93% वोटिंग, अमेठी में 5 बजे तक 52.82 फीसदी वोटिंग, अयोध्या में 5 बजे तक 58.01% मतदान, बहराइच में 5 बजे तक 54.68% मतदान, बाराबंकी में 5 बजे तक 54.75% मतदान, चित्रकूट में 5 बजे तक 59.50% मतदान, गोंडा में 5 बजे तक 54.21 फीसदी वोटिंग, कौशाम्बी में 5 बजे कर 56.96% मतदान, प्रतापगढ़ में 5 बजे तक 50.20% मतदान, प्रयागराज में 5 बजे तक 51.29% मतदान, रायबरेली में 5 बजे तक 56.06% मतदान, श्रावस्ती में 5 बजे तक 57.24% मतदान, सुल्तानपुर में 5 बजे कर 54.91% मतदान।

 

➡लखनऊ- प्रयागराज करेली साइकिल में विस्फोट मामला, विस्फोट होने से 1 युवक की मौत,दूसरा घायल, आयोग ने मामले में डीएम से रिपोर्ट की तलब, डीएम की रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई, अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी।

 

➡लखनऊ- लोहिया अस्पताल में मरीज़ की मौत, मरीज की मौत पर परिजनों का हंगामा, डॉक्टरों पर लापरवाही करने का आरोप, एम्बुलेंस में ही मरीज़ ने दम तोड़ दिया, डॉक्टरों से भर्ती की गुहार लगाते रहे परिजन।

 

➡वाराणसी- वाराणसी दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रोड शो के बाद पीएम मोदी की जनसभा, सम्पूर्णानंद विश्वविद्यालय में PM की जनसभा, बूथ विजय कार्यक्रम में PM का संबोधन, बीजेपी की प्रचंड बहुमत की जीत होगी-PM, बूथ विजय बहुत बड़ा संदेश- पीएम मोदी, हर बूथ पर बीजेपी की जीत होगी- पीएम, मैं बनारस का ही होकर रह गया- पीएम मोदी, काशी की सेवा का अवसर मिला- पीएम मोदी, हम कार्यकर्ताओं को परिवार मानने वाले हैं-PM, कार्यकर्ता मेरे लिए ओपन यूनिवर्सिटी- पीएम, दल से ऊपर देश,यही हमारा उद्देश्य रहा-PM, हम चुनाव के साथ दिल भी जीतते हैं- पीएम, काशी के घर-घर से प्यार-दुलार मिला-पीएम, हम सेवा करने ही राजनिति में आए-पीएम, ये सेवा एक महायज्ञ है- पीएम मोदी, हमारा संगठन एक जीवंत इकाई- पीएम, बाबा का धाम और गंगा फिर जुड़े- पीएम, आज गंगा फिर से स्वच्छ हो रहीं- पीएम, परिवारवादियों ने कोई कार्य नहीं किए-PM, परिवारवादियों ने गरीबों को घर नहीं दिए-PM, भाजपा सरकार में हर गरीब को घर मिला-PM, सरकार के कार्यों को लोगों तक पहुंचाएं-PM, कुछ लोग राजनीति में काफी नीचे गिर गए-PM, काशी में मेरे मृत्यु की कामना की गई- पीएम, ‘भक्तों की सेवा करते चला भी जाऊं तो मेरा सौभाग्य’, ये जिंदा शहर है बनारस- पीएम मोदी, मेरे घोर विरोधी भी काशी का स्नेह देख रहे हैं-PM।

 

➡गोरखपुर- गोरखपुर में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, गोरखपुर में अखिलेश यादव का रोड शो, विजय रथ पर सवार हुए अखिलेश यादव, इस चुनाव जनता ही चुनाव लड़ रही-अखिलेश, छठवें चरण में बीजेपी छंट जाएगी- अखिलेश, बीजेपी के प्रति जनता में नाराजगी-अखिलेश, 4 चरणों के बाद बीजेपी कार्यकर्ता ठंडे पड़े-अखिलेश, 5 साल से फौज की भर्ती नहीं निकली-अखिलेश, सपा सरकार बनने पर नौकरी मिलेगी-अखिलेश, 11 लाख सरकारी पद खाली पड़े हैं- अखिलेश, खाली पड़े सरकारी पदों को भरेंगे- अखिलेश, बीजेपी नेता अपने स्तर का झूठ बोल रहे-अखिलेश, किसानों की आय दोगुनी नहीं हुई- अखिलेश, डीजल-पेट्रोल 100 के पार हो गया-अखिलेश, बीजेपी सरकार ने सब कुछ बेच दिया-अखिलेश

 

➡महराजगंज- महराजगंज में गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा, बीजेपी की जीत की नींव पड़ चुकी है-अमित शाह, ‘5,6,7वें चरण में जीत की भव्य इमारत बनेगी’, आज अपराधी-माफिया सभी जेल में हैं-अमित शाह, माफियामुक्त प्रदेश के लिए बीजेपी जरूरी- शाह, पहले माफिया जमीन पर कब्जे करते थे- शाह, आज गरीब को आवास,शौचालय मिल रहे-शाह, सपा-बसपा की सरकारों ने गरीबों को ठगा-शाह, ‘सपा-बसपा ने गरीबों का कभी भला नहीं किया’, ‘बीजेपी सरकार में गरीबों को योजनाओं का लाभ’, गरीबों को आवास,शौचालय,बिजली,गैस दी-शाह, ‘किसान सम्मान निधि से मदद देने का काम किया’।

 

➡प्रतापगढ़- कुंडा में सपा प्रत्याशी गुलशन यादव पर हमले का मामला, गुलशन यादव ने राजा भैया पर लगाए गंभीर आरोप, राजा भैया पर बूथ कैपचरिंग और मारपीट का आरोप, राजा भैया के लोगों ने गाड़ी पर हमला किया-गुलशन, मेरी गाड़ी पर गोली चलाई गई- गुलशन यादव, जान से मारने की नियत से हमला करवाया-गुलशन, लाठी-डंडे पत्थर से हमला किया गया-गुलशन यादव, डीएम-एसपी भी राजा भैया से मिले हैं-गुलशन यादव, राजा भैया सीएम के बेहद करीबी हैं -गुलशन यादव, रैयापुर बूथ पर मेरे एजेंट को उठाया गया- गुलशन, राकेश पासी को राजा भैया ने उठाया-गुलशन यादव, मेरे एजेंट को मारा, उसका सिर फोड़ा-गुलशन यादव।

 

➡बाराबंकी- पोलिंग बूथ पर पुलिस ने युवक को पीटा, मां को वोट दिलवाने आए युवक को पीटा, लड़के की पिटाई देखकर मां की हालत बिगड़ी, पुलिस पर सत्ता पक्ष में वोट डलवाने का आरोप, सुबेहा थाना क्षेत्र के शुकुलपुर का मामला।

 

➡कौशाम्बी- मधुमक्खियों के आतंक का भी वोटिंग पर असर नहीं, मधुमक्खियों के आतंक से भी मतदान प्रभावित नहीं, मंझनपुर के बूथ संख्या 3 पर मधुमक्खियों का आतंक, कपड़ा-अंगोछा ओढ़कर मतदान कर रहे मतदाता।

 

➡ग्रेटर नोएडा- बदमाशों ने 4 लोगों को बंधक बनाकर की लूटपाट, निर्माणाधीन फॉर्म हाउस पर बंधक बनाकर लूटा, 55 हजार नगदी और 10 सोलर बैटरी लेकर फरार, विरोध करने पर युवक के साथ की मारपीट, दादरी थाना क्षेत्र के बाईपास की घटना।

 

➡कौशांबी- वोट डालने का वीडियो अपलोड करने पर केस दर्ज, रिषभ मोदनवाल ने फेसबुक पर अपलोड किया वीडियो, सिराथू के कड़ा शीतलाधाम का निवासी है आरोपी युवक।

 

➡संतकबीरनगर- पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव का बयान, किसानों को कुचलने वालों को बचा रही सरकार- धर्मेंद्र यादव, भाजपा के बड़े से बड़े नेता झूठ बोलते हैं-धर्मेंद्र यादव, भाजपा वालों की गर्मी 10 मार्च के बाद निकल जाएगी-धर्मेंद्र, जनता अत्याचार के खिलाफ लड़ रही है-धर्मेंद्र यादव।

 

➡संतकबीर नगर- AAP सांसद संजय सिंह ने किया चुनाव प्रचार, प्रत्याशी सुबोध यादव के समर्थन में किया प्रचार, सांसद संजय सिंह ने जनसभा को संबोधित किया, संजय सिंह की जनसभा में उमड़ा जनसैलाब, ये जनसैलाब बता रहा जीत तय है- संजय सिंह, पूर्वांचल में झाड़ू से भूत उतारने का प्रचलन है-संजय, यूपी में आम जनता महंगाई,भ्रष्टाचार से दुखी-संजय।

 

➡बलरामपुर- कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी का बयान, राजनीतिक पार्टियां धर्म-जाति की बिसात पर खेल रही है, जनता को इन पार्टियों को पहचाना होगा-प्रियंका गांधी, जनता को राजनीतिक दलों की नीयत देखनी चाहिए-प्रियंका , सरकार को किसानों की समस्याओं की जानकारी नहीं-प्रियंका, किसान छुट्टा जानवर से परेशान है-प्रियंका गांधी।

 

➡संतकबीरनगर- AAP यूपी प्रभारी सांसद संजय सिंह का बयान, हाथी के सूंढ़ में कमल का फूल- संजय सिंह, ‘बसपा जीतेगी तो कमल का फूल लेकर घूमेगी’, बसपा से सावधान हो जाओ – संजय सिंह, बीजेपी के लोग ना राम के, ना काम के-संजय, बीजेपी लोग हिंदुओं का अपमान कर रहे-संजय, BJP विधायक हिंदुओं का अपमान कर रहे-संजय।

 

➡पीलीभीत- पैसे के लेनदेन में जमकर चले लाठी-डंडे, बाप-बेटे युवक को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, माकरी में तमाशबीन बनी रही पुलिस, बाजार में मारपीट का वीडियो हुआ वायरल, शहर कोतवाली इलाके के लोहा बाजार का मामला।

 

➡कुशीनगर- छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल का बयान, विपक्षी नेताओं का हेलीकॉप्टर रोका जा रहा है-बघेल, कुशीनगर में चीनी मिले बंद हो गई-भूपेश बघेल, धान की कीमत आधा हो गई है-भूपेश बघेल, किसानों को दाम नहीं, नौजवानों को काम नहीं-बघेल।

 

➡आगरा- मणप्पुरम गोल्ड लोन कंपनी में डकैती का मामला, 1 लाख का इनामी आरोपी नरेंद्र उर्फ लाला गिरफ्तार, पुलिस ने आरोपी के मां,भाई को भी किया गिरफ्तार, आरोपी के पास से लगभग 2.5 किलो सोना बरामद, कमला नगर पुलिस, सीआईडब्लू टीम ने की कार्रवाई।

 

➡प्रतापगढ़- सपा एजेंट को राजा भैया समर्थकों ने पीटा, राजा भैया पर पिटवाने का लगाया आरोप, रैय्यापुर में राकेश पासी को बुरी तरह पीटा, गुलशन यादव ने राजा भैया पर लगाए गंभीर आरोप, राकेश पासी ने जानमाल का बताया खतरा।

 

➡गाजीपुर- भाजपा सांसद मनोज तिवारी का बयान, सैदपुर जीत कर इतिहास रचेंगे-मनोज तिवारी, योगी जी के नेतृत्व में सरकार बनाएंगे- मनोज तिवारी, जो पैसा बचाया उससे फ्री राशन बंटवाया- मनोज तिवारी।

 

➡हरदोई- लापता युवती का नहीं मिला सुराग, पति ने कोतवाली में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट, दवा लेने निलकी महिला बस अड्डे से हुई लापता, शाहाबाद कोतवाली के नेकोजई मोहल्ले का मामला।

 

➡गोरखपुर- CM योगी आदित्यनाथ कल करेंगे रोड शो, कल 3.30 बजे गोरखपुर में करेंगे रोड शो, शहर और ग्रामीण विधानसभा के लिए करेंगे रोड शो, रोड शो में BJP के कई बड़े नेता रहेंगे मौजूद।

 

➡प्रयागराज- विस्फोटक धमाके में युवक की दर्दनाक मौत, साइकिल के हैंडिल में टांग रखा था विस्फोटक, दूसरा घायल युवक अस्पताल में भर्ती, प्रयागराज के करेली इलाके का मामला।

 

➡गोरखपुर- ज्वैलरी कारोबारी से लूट का खुलासा, पुलिस ने 2 लुटेरों को किया गिरफ्तार, लूट के 3.20 लाख नगदी,ज्वैलरी बरामद, आरोपियों से तमंचा,कारतूस,बाइक बरामद, कैम्पियरगंज क्षेत्र से लुटेरों की गिरफ्तारी।

 

➡सुलतानपुर- ईएवीएम खराब होने से मतदान प्रभावित, करीब घण्टे भर बाद शुरू हुआ मतदान, मशीन ठीक होने के बाद शुरू हुआ मतदान, लंभुआ विधानसभा के बूथ संख्या 239 का मामला।

 

➡प्रयागराज- बम धमाके में युवक गंभीर घायल, साइकिल के हैंडिल में टांग रखा था बम, घायल युवक को अस्पताल में किया गया भर्ती, प्रयागराज के करेली इलाके का मामला।

————————————————————————————————————————————–shiv shran gonda Bharat 1news

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0