Home Breaking news 63 दिन से खोजी जा रही युवती का शव आश्रम के बगल...

63 दिन से खोजी जा रही युवती का शव आश्रम के बगल में दफन मिला, सपा नेता के बेटे पर था अगवा करने का आरोप #Bharat1news

63 दिन से खोजी जा रही युवती का शव आश्रम के बगल में दफन मिला, सपा नेता के बेटे पर था अगवा करने का आरोप

उन्नाव। 63 दिनों से लापता एक युवती का शव मंगलवार को पूवर् राज्यमंत्री और सपा नेता फतेह बहादुर सिंह के आश्रम के बगल में खाली पड़े प्लाॅट में तीन फिट गहरे गड्डे में दफन मिला। कुछ दिन पहले ही मृतका की मां ने लखनऊ में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की गाड़ी के सामने कूदकर अपनी जाने देने की कोशिश की थी, लेकिन उसे वहां मौजूद पुलिसकमिर्यों ने बचा लिया था। तब भी मां ने सरेआम पूवर् राज्यमंत्री के बेटे रजोल सिंह पर ही बेटी को गायब करने का आरोप लगाया था। मंगलवार को पुलिस ने शक की बिनाह पर बताए गए स्थान पर खुदाई करवाई तो लापता युवती का शव दफन देख पुलिस सन्न रह गई।

8 फरवरी को शहर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम निवासिनी एक महिला की 22 वषीर्य बेटी रहस्यमय ढ़ंग से लापता हो गई थी। परिजनों ने तहरीर देकर गुमशुदगी में रिपोटर् दजर् करवाई थी। पूवर् राज्यमंत्री और सहकारी विभाग के चेयरमैन फतेह बहादुर के बेटे रजोल सिंह पर युवती को गायब करने का आरोप लगा था, लेकिन पुलिस ने इस मामले में लापरवाही बरती और मामले को गंभीरता से नही लिया। 11 जनवरी 2022 को मामला एससीएसटी एक्ट को होने के चलते सीओ ने मामला बदल दिया। परेशान मां असफरों के चैखट पर न्याय की गुहार लगाती रही, लेकिन किसी ने मदद को हाथ आगे नही बढ़ाया। 24 जनवरी को हताश होकर युवती की मां लखनऊ अखिलेश यादव की गाड़ी के आगे कूद गई थी। जिसके बाद पुलिस ने 25 जनवरी को आरोपी रजोल सिंह को गिरफ्तार कर उसे जेल भेजना पड़ा। 4 फरवरी को पुलिस ने रजोल सिंह को रिमांड पर लेकर पूछतांछ की, लेकिन कोई कामयाबी हाथ नही लगी थी। मंगलवार को पुलिस मिली सूचना पर पुलिस ने आरोपी के दिव्यानंद आश्रम के ठीक बगल में स्थित एक खाली पड़े प्लाॅट में खुदवाई करनी शुरू करवाई। तकरीबन 4 घंटे चली इस खुदाई के दौरान 3 फिट गड्डे में कंबल मे लिपटा युवती का शव पुलिस ने बरामद कर लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाटर्म हाउस भेज दिया।

मां ने रोते हुए कहा सीओ ने खाए है पैसे

युवती की मां रीता देवी ने घटनास्थल पर ही सीओ सीटी कृपा शंकर पर आरोप लगाते हुए कहा कि सीओ ने पैसे खा लिए थे। इसलिए हम सबकी न सुनकर आरोपियों की सुनी जा रही थी। मां का आरोप है कि पुलिस शिकायत के बाद आश्रम आई लेकिन एक बार भी अंदर नही जा सकी और नही इस मामले में गंभीर थी, यदि पुलिस गंभीरता से काम करती तो शायद आज मेेरी बेटी जिंदा होती।

एएसपी बोले आरोपी को जेल भेजा गया था

अपर पुलिस अधीक्षक शशि शेखर सिंह ने बताया कि एक महिला ने 8 दिसंबर को अपनी बेटी की गुमशुदगी का केस दजर् कराया था। जिसके आधार पर जांच के बाद आरोपी को जेल भी भेजा गया है। युवती की तलाश के लिए लगातार पुलिस काम कर रही थी। आज सूचना मिलने पर खुदाई करवाई गई। जहां से शव बरामद हुआ है। पोस्टमाटर्म कराकर आगे की कारर्वाई भी की जायेगी।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0