Home Breaking news पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत...

पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत कस्बा करनैलगंज में पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च, आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया संदेश #Bharat1news

👉 पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत कस्बा करनैलगंज में पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिसबल के साथ किया फ्लैग मार्च, आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का दिया संदेशः-

 

👉 पुलिस अधीक्षक ने करनैलगंज बाजार में दुकानदारों, राहगीरों, बच्चों व युवाओं को मास्क वितरित कर कोविड-19 के नियमों का पालन करने की अपील भी कीः-

 

👉 विधान सभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत थाना करनैलगंज में चुनाव सम्बन्धी अभिलेखों को चेककर सम्बन्धित को दिए आवश्यक दिशा निर्देशः-

 

👉 महिला मतदान केन्द्रों के रूप में चिन्हित क्रिटिकल/वर्नेबल मतदान केन्दों का महिला प्र0नि0 के साथ भ्रमण कर किया भौतिक सत्यापनः-

 

आज दिनांक 20.01.2022 को पुलिस अधीक्षक गोंडा संतोष कुमार मिश्रा ने विधानसभा चुनाव 2022 के दृष्टिगत पैरामिलिट्री फोर्स व भारी पुलिस बल के साथ थाना करनैलगंज के मिश्रित आबादी क्षेत्र .कस्बा करनैलगंज में फ्लैग मार्च किया गया फ्लैग मार्च के दौरान पुलिस अधीक्षक ने आदर्श आचार संहिता एवं कोविड-19 की गाइडलाइन का पूर्णतया पालन करने तथा शांतिपूर्ण मतदान करने का संदेश दिया साथ ही चुनाव में गड़बड़ी पैदा करने वाले व शांति व्यवस्था खराब करने वाले लोगों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी। पुलिस अधीक्षक ने फ्लैग मार्च कर जहां आम जनमानस के साथ संवाद स्थापित कर सुरक्षा की भावना का एहसास कराया तो वही दुकानदारों, राहगीरों, बच्चों व युवाओं को मास्क वितरित कर मास्क व सेनीटाइजर का हरदम प्रयोग करने तथा सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील भी की, साथ ही यह भी बताया की मतदान को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने की पूरी तैयारी कर ली गई है, चप्पे-चप्पे पर पुलिस मौजूद रहेगी पैरामिलिट्री फोर्स की मदद से हर पोलिंग बूथ पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी किसी तरह से असामाजिक तत्वों को चुनावी प्रक्रिया के आसपास फटकने नहीं दिया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने पुरुष/महिला/युवा मतदाताओं को निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से मतदान करने हेतु प्रोत्साहित भी किया तत्पश्चात थाना करनैलगंज में चुनाव सम्बन्धी अभिलेखों को चेककर थाना परिसर में समस्त अधि0/कर्मचारियों के साथ मीटिंग कर चुनाव सम्बन्धी आवश्यक दिशा निर्देश दिए साथ ही हल्का प्रभारी/बीट आरक्षियों से चिन्हित संवेदनशील मतदान स्थलों/बूथों की जानकारी प्राप्त की तथा संतोषजनक जानकारी देने वाले हल्का प्रभारी/बीट आरक्षियों को प्रोत्साहित भी किया व सही जानकारी न रखने वाले हल्का प्रभारी/बीट आरक्षियों को कड़ी फटकार भी लगाई तथा चुनाव सम्बन्धी समस्त जानकारियों को शीघ्र पूर्ण करने के कड़े निर्देश भी दिए। पुलिस अधीक्षक ने महिला प्र0नि0 के साथ मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित क्रिटिकल मतदान केन्द्र बालक राम पुरवा का निरीक्षण किया। तत्पश्चात वर्नेबल मतदान केन्द्र के रूप में चिन्हित 15 बूथ वाले कन्हैया लाल इण्टर कालेज कस्बा करनैलगंज व 10 बूथ वाले कम्पोजिट विद्यालय करनैलगंज के मतदान केन्द्रो का भौतिक सत्यापन कर समस्त कमियों को शीघ्र दुरूस्त करने के सख्त निर्देश प्र0नि0 करनैलगंज, चौकी प्रभारी कस्बा करनैलगंज व बीट आरक्षियों को दिए साथ ही पुलिस अधीक्षक ने वर्नेबल कारक व्यक्तियों, असामाजिक तत्वों के विरूद्ध निरोधात्मक कार्यवाही करने, शस्त्र लाइसेंसों के जमा करने की कार्यवाही शीघ्र पूर्ण करने, दुराचारियों को रेड कार्ड जारी करने के भी निर्देश दिए। गोण्डा पुलिस द्वारा ड्रोन कैमरे की सहायता से क्षेत्र के क्रिटिकल/वर्नेबल मतदान केन्द्रो पर नजर भी रखी जाएगी।

 

इस दौरान क्षेत्राधिकारी करनैलगंज मुन्नालाल उपाध्याय, प्र0नि0 करनैलगंज प्रदीप कुमार सिंह व पैरा मिलिट्री फोर्स के अधि0/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

 

UP Police Santosh Mishra IPS Adgzone Gorakhpur Dig Devipatan Gonda

शिव शरण

भारत 1न्यूज

7007017720

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0