Home Barabanki जनपद के लखपेड़ाबाग में मनाई गई वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती...

जनपद के लखपेड़ाबाग में मनाई गई वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती #Bharat1news

बाराबंकी

जनपद के लखपेड़ाबाग में मनाई गई वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी की जयंती


बाराबंकी से ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

आज 10 अगस्त 2021 को लखपेड़ाबाग बाराबंकी में पूर्व सांसद, वीरांगना स्वर्गीय फूलन देवी जयंती का कार्यक्रम आयोजित हुआ। यह कार्यक्रम फूलन विचार मंच के जिला अध्यक्ष रामकुमार कश्यप के संयोजन में तथा मंच की प्रदेश सचिव विमला देवी की विशिष्ट अध्यक्षता में आयोजित किया गया। जयंती समारोह में उपस्थित सभी लोगों ने प्रतिभा पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए नमन किया। इनके जीवन व्यक्तित्व कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला गया। जिला अध्यक्ष रामकुमार कश्यप जी ने कहा की वीरांगना फूलन देवी को भारत में डकैत के नाम से बदनाम किया गया जबकि उन्होंने अपने साथ हुए जुल्म, अत्याचारों के खिलाफ संघर्ष किया और नारी सशक्तिकरण की नई परिभाषा गढ़ने का काम किया। विशिष्ट अतिथि विमला देवी ने कहा की आज आवश्यकता है कि हर एक बालिका में फूलन देवी की छवि उतारी जाए, तब जाकर इस समाज में बालिका और महिलाओं की इज्जत आबरू की हिफाजत हो पाएगी। कार्यक्रम का संचालन अध्यापक अंगद कुमार कश्यप जी ने किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओमप्रकाश कश्यप, कौशल किशोर धीमान, जगजीवन कश्यप, डा शरद वर्मा, शमशेर कश्यप, एडवोकेट श्यामसुंदर कश्यप, शिव शंकर वर्मा, विवेक कुमार रावत, सुरेंद्र कुमार यादव, अब्दुल वजीर, मो. एकराम, मंसाराम गौतम सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

मिलक के ग्राम सिंगरा में बजरंग दल का समरसता कार्यक्रम

मिलक के ग्राम सिंगरा में बजरंग दल का समरसता कार्यक्रम   आज बजरंग दल का कार्यक्रम बजरंग दल का कार्यक्रम ग्राम सिंगरा में मंदिर पर मिलक...
- Advertisment -

Most Popular

ब्रेकिंग न्यूज़ पीलीभीत

ब्रेकिंग न्यूज़ उत्तर प्रदेश के जनपद पीलीभीत से राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा महा जनवरी 2026 का समापन कार्यक्रम का आयोजन सड़क सुरक्षा...

*अजगैन उन्नाव अपडेट SGRG ऑटोमोबाइल पर गंभीर आरोप वारंटी के नाम पर उपभोक्ता का मानसिक वा आर्थिक उत्पीड़न*

उन्नाव/लखनऊ।सरोजनी नगर नगर निवासी *महेंद्र ट्रेडर्स नें वाहन संख्या (UP32 XN 3808) ने SGRG Automobile Pvt. Ltd..* चमरौली उन्नाव पर गंभीर लापरवाही और उपभोक्ता...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें।     ➡लखनऊ- रिश्वत मामले में गिरफ्तार चौकी इंचार्ज रिहा, हाईकोर्ट की बेंच ने धनंजय सिंह को जमानत दी, एंटी...

बरेली ब्रेकिंग

*प्रकाशनार्थ/प्रेस विज्ञप्ति*   बरेली- आज दिनांक 26-01-2026 देश के 77वें गणतंत्र दिवस के पावन अवसर पर विश्व हिंदू महासंघ के प्रदेश मंत्री आदरणीय अशोक अग्रवाल जी...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0