Home Ayodhya बेरोजगार बेटियों/महिलाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

बेरोजगार बेटियों/महिलाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

*बेरोजगार बेटियों/महिलाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर*

अयोध्या 06 मार्च 2026 (सू0वि0):-सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल श्री देवव्रत कुमार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश सेवायोजन निदेशालय एवं क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय लखनऊ द्वारा दिनांक 08 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे से इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर लखनऊ में केवल बेटियों/महिलाओं के लिये एक दिवसीय वृहद् पिंक रोजगार महाकुम्भ 2026 का अयोजन किया जा रहा है। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के तहत देश/विदेश में रोजगार से जोड़कर युवाओं/युवतियों को उन्हें आत्म निर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में है। इस रोजगार महाकुम्भ में निजी क्षेत्र की तकनीकी/गैर तकनीकी प्रतिष्ठित कम्पनियां यथा रिलायंस जियो, आई.सी.आई.सी.आई. बैंक, एयरटेल, बजाज, महिन्द्रा फाइनेंस, अमेजन एवं के.एफ.सी. इत्यादि प्रतिभाग करेंगी। रोजगार महाकुम्भ के माध्यम से 05 हजार बेरोजगार महिलाओं को रोजगार से जोडने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस रोजगार महाकुम्भ में महिला अभ्यर्थी जिनकी आयु 18 से 40 वर्ष एवं शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीं, स्नातक, परास्नातक, बी.टेक., बी.बी. ए.एम.बी.ए. फार्मेसी सहित अन्य तकनीकी एवं सामान्य डिग्रीधारक उत्तीर्ण हैं वह rojgaarsangam.up.gov.in पर पंजीयन कर प्रतिभाग कर सकती हैं। 50 से अधिक कम्पनियां इस रोजगार मेले में शामिल होकर सेल्स कस्टमर सर्विस, आई.ई.टी. सेक्टर, बैंकिंग, रिटेल, लॉजिस्टिक्स एवं सर्विस सेक्टर से जुड़े पदों पर भर्ती करेंगी। रोजगार मेले में प्रतिभाग करने हेतु महिला अभ्यर्थी अपने शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की छायाप्रति, पहचान पत्र एवं बायोडाटा के साथ उक्त दिनांक को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, गोमती नगर, लखनऊ में उपस्थित हों। इस हेतु किसी भी प्रकार का मार्ग व्यय देय नहीं है।

अयोध्या ब्यूरो चीफ प्रभु सरन की रिपोर्ट

RELATED ARTICLES

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत धर्म गुरुओ के साथ पीस कमेटी की बैठक*

उन्नाव अपडेट दिनांक 09.02.2026 को उन्नाव जिलाधिकारी श्रीं गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा...

*सोहरामऊ उन्नाव ब्रेकिंग* सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत आशाखेड़ा तिराहे पे ट्रक और कार मे हुई जोरदार टक्कर*

*सोहरामऊ उन्नाव ब्रेकिंग* सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत आशाखेड़ा तिराहे पे ट्रक और कार मे हुई जोरदार टक्कर कार सवार आकाश ने बताया आगे चल रहीं बस...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें   ➡लखनऊ-विधान भवन में आज होगी सर्वदलीय बैठक,कल से शुरू हो रहा यूपी का बजट सत्र,सीएम योगी सर्वदलीय बैठक...
- Advertisment -

Most Popular

बेरोजगार बेटियों/महिलाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर

*बेरोजगार बेटियों/महिलाओं को रोजगार पाने का सुनहरा अवसर* अयोध्या 06 मार्च 2026 (सू0वि0):-सहायक निदेशक सेवायोजन अयोध्या मण्डल श्री देवव्रत कुमार ने बताया कि अंतराष्ट्रीय महिला...

*जिलाधिकारी की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत धर्म गुरुओ के साथ पीस कमेटी की बैठक*

उन्नाव अपडेट दिनांक 09.02.2026 को उन्नाव जिलाधिकारी श्रीं गौरांग राठी जी की अध्यक्षता में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में महाशिवरात्रि पर्व के दृष्टिगत शान्ति, सुरक्षा...

*सोहरामऊ उन्नाव ब्रेकिंग* सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत आशाखेड़ा तिराहे पे ट्रक और कार मे हुई जोरदार टक्कर*

*सोहरामऊ उन्नाव ब्रेकिंग* सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत आशाखेड़ा तिराहे पे ट्रक और कार मे हुई जोरदार टक्कर कार सवार आकाश ने बताया आगे चल रहीं बस...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें   ➡लखनऊ-विधान भवन में आज होगी सर्वदलीय बैठक,कल से शुरू हो रहा यूपी का बजट सत्र,सीएम योगी सर्वदलीय बैठक...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0