Home Bareilly संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया...

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया विश्व हिंदू महासंघ

प्रेस विज्ञप्ति/सूचना

 

बरेली – आज दिनांक 06 फरवरी 2026

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया विश्व हिंदू महासंघ बरेली इकाई के तत्वावधान में संत शिरोमणि रविदास जयंती के पावन अवसर पर “सामाजिक समरसता” विषयक संगोष्ठी का आयोजन शुक्रवार, 06 फरवरी 2026 को झालर पीपल मंदिर, रिठौरा में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. महंत सुखराम दास जी (प्रदेश महामंत्री, धर्माचार्य प्रकोष्ठ) एवं मुख्य वक्ता नीरज सैनी जी (प्रदेश महामंत्री, गौ रक्षा प्रकोष्ठ) रहे विशिष्ट अतिथियों में प्रदेश मंत्री अशोक अग्रवाल, प्रदेश मंत्री राजेश मौर्य ‘बबलू’, मंडल प्रभारी ओमपाल मौर्य, प्रदेश मंत्री (धर्माचार्य प्रकोष्ठ) डॉ. वाल व्यास रोहित नंदन जी तथा भाजपा किसान मोर्चा आंवला के जिला अध्यक्ष नीरज पटेल जी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में अतिथियों ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास का जीवन सामाजिक समानता, मानव गरिमा और भाईचारे का अनुपम उदाहरण है। उन्होंने संत रविदास के संदेश “मन चंगा तो कठौती में गंगा” को आत्मशुद्धि और सामाजिक सद्भाव का मार्गदर्शक बताया तथा सामाजिक भेदभाव समाप्त कर समरस समाज के निर्माण हेतु संतों के विचारों को व्यवहार में अपनाने पर बल दिया कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल जी ने की। अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में उन्होंने कहा कि संत रविदास जी ने श्रम की प्रतिष्ठा स्थापित कर समाज के प्रत्येक वर्ग को सम्मानपूर्वक जीवन जीने की प्रेरणा दी। एवं जाति पाति का भेदभाव को ख़त्म करना पहला उदेश्य है उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता केवल विचार नहीं, बल्कि समान व्यवहार और आपसी सहयोग से ही साकार होती है।इसके साथ मे ही जिलाध्यक्ष ने बिथरी चैनपुर ब्लॉक अध्यक्ष श्री नमन शर्मा को नियुक्त किया जाता है और उन्हें संघठन को और आगे बढ़ाये

कार्यक्रम का कुशल संचालन जिला उपाध्यक्ष एवं सभासद रिठौरा मनोज कश्यप जी तथा जिला मीडिया प्रभारी सौरभ गिरी जी ने किया। इस अवसर पर जिला प्रवक्ता सुरेशपाल सिंह जी ने भी अपने विचार व्यक्त किए सांस्कृतिक कार्यक्रम के अंतर्गत प्रस्तुत सुरमधुर भजनों एवं गीतों ने वातावरण को भावपूर्ण एवं भक्तिमय बना दिया। कार्यक्रम में जिला महामंत्री पुनीत शर्मा, रामौतार पाठक, सूर्य प्रकाश शर्मा, पंकज अग्रवाल, मुकेश राठौर, सुनील पटेल,वीरपाल सिंह,केशव सिंह, रमन चतुर्वेदी सहित नगर पंचायत, ब्लॉक एवं तहसील स्तर के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।जिलाध्यक्ष देवेश कुमार पटेल ने सभी पदाधिकारियों एवं सदस्य, कार्यकर्ताओ का कार्यक्रम को सफल बनाने के धन्यवाद, सनातन धर्म की जय हो से समाप्त किया जय श्री राम

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें     ➡ लखनऊ- स्टेट क्रेडिट सेमिनार के कार्यक्रम आज, कार्यक्रम में आज सीएम योगी रहेंगे मौजूद, नाबार्ड द्वारा आयोजित...

खबरें शाम की उत्तर प्रदेश से।

खबरें शाम की उत्तर प्रदेश से। ➡लखनऊ- जलकल विभाग लखनऊ का नया खेल, बंद ट्यूबवेल का कर दिया लाखों का भुगतान, बिना बिजली के चल...

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें।

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें।     ➡वाराणसी- एक लाख का इनामिया सुपारी किलर ढेर, पुलिस और सुपारी किलर के बीच मुठभेड़, बनारसी यादव की पुलिस टीम...
- Advertisment -

Most Popular

संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया विश्व हिंदू महासंघ

प्रेस विज्ञप्ति/सूचना   बरेली - आज दिनांक 06 फरवरी 2026 संत शिरोमणि रविदास जयंती पर सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया विश्व हिंदू महासंघ...

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें

उत्तर प्रदेश में सुबह की बड़ी खबरें     ➡ लखनऊ- स्टेट क्रेडिट सेमिनार के कार्यक्रम आज, कार्यक्रम में आज सीएम योगी रहेंगे मौजूद, नाबार्ड द्वारा आयोजित...

खबरें शाम की उत्तर प्रदेश से।

खबरें शाम की उत्तर प्रदेश से। ➡लखनऊ- जलकल विभाग लखनऊ का नया खेल, बंद ट्यूबवेल का कर दिया लाखों का भुगतान, बिना बिजली के चल...

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें।

उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें।     ➡वाराणसी- एक लाख का इनामिया सुपारी किलर ढेर, पुलिस और सुपारी किलर के बीच मुठभेड़, बनारसी यादव की पुलिस टीम...

Recent Comments

Live Updates COVID-19 CASES

0